शिविर में 115 पशुओं का हुआ इलाज

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज

शिविर में 115 पशुओं का हुआ इलाज

पोठिया। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज द्वारा 08 मई को मियांबस्ती, केशोझरा, रायपुर, पोठिया प्रखंड में किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशुपालकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के 14 वैज्ञानिकों ने योगदान दियाक इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. दिप्तिमयी साहू, सहायक प्राध्यापक, ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया। इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था। डॉ. साहू ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 45 पशुपालकों के 115 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज किया गया।

साथ ही साथ बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों तथा खनिज तत्वों, कृमिनाशक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस दौरान पशुपालक परिवारों से संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं द्वार पर आकर पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।