Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsVeterinary Camp and Farmer Dialogue Held in Pothia Empowering Livestock Farmers
पशु चिकित्सा शिविर में 316 पशुओं का नि:शुल्क इलाज

पशु चिकित्सा शिविर में 316 पशुओं का नि:शुल्क इलाज

संक्षेप:

पोठिया में पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय द्वारा 92 वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य पशुपालकों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। शिविर में 316 जानवरों का इलाज किया गया और पशुपालन से संबंधित जानकारी दी गई।

Feb 07, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

पोठिया। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज के सौजन्य से शुक्रवार को 92 वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का पोठिया प्रखंड के कोल्था पंचायत स्थित बलदियाहाट में किया गया। कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. तृप्ति कुमारी ने बताया कि किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया। इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है। डॉ. तृप्ति ने बताया कि पशुचिकित्सा शिविर में 88 पशुपालकों के 316 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे कृमि की समस्या, पशुओं में गर्भधारण की समस्या, दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का इलाज एवं परामर्श दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिविर में बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज-तत्वों तथा कृमिनाशक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राखी ने बताया कि इस दौरान लगभग 22 पशुपालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं वैज्ञानिक पशुपालन की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कृषि ज्ञान वाहन द्वारा वीडियो/फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से पशुपालकों को पशुओं में खनिज लवण का महत्व, लंगड़ा बुखार, बकरी पालन, मिल्क फीवर, कृत्रिम गर्भाधान, बटेर पालन आदि से संबंधित विषयों पर ज्ञानवर्धक फिल्मों का प्रदर्शन कर जागरूक किया गया।