गृहमंत्री का दौरा सीमा क्षेत्र का विकास व सुरक्षा मुख्य उद्देश्य

Feb 27, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

गृहमंत्री का दौरा सीमा क्षेत्र का विकास व सुरक्षा मुख्य उद्देश्य गृहमंत्री का दौरा सीमा क्षेत्र का विकास व सुरक्षा मुख्य उद्देश्य

गृहमंत्री का दौरा सीमा क्षेत्र का विकास व सुरक्षा मुख्य उद्देश्य

किशनगंज। संवाददाता एमजीएम मेडिकल कॉलेज में हुए कार्यक्रम और रात्रि विश्राम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हवाई मार्ग से अररिया के लिए रवाना हो गये। केंद्रीय गृह मंत्री गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे हवाई अड्डा रवाना हुए थे। हवाई अड्डा से हेलीकॉप्टर से अररिया के लिए रवाना हुए। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नियानंद राय, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद थे। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र का विकास और सुरक्षा है और इसी को लेकर उन्होंने बैठक में चर्चा की है।

भारत-नेपाल और बांग्लादेश सीमा से यह इलाका सटा हुआ है और यहां की सुरक्षा केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का सामाजिक आर्थिक विकास कैसे हो इस बिंदु पर भी केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक में चर्चा की गई है। इस क्षेत्र की तरक्की कैसे हो इस बात की विशेष चर्चा उनके द्वारा की गई। सुरक्षा का रहा पुख्ता इंतजाम केंद्रीय गृहमंत्री के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से हवाई अड्डा पहुंचने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री के काफिले के गुजरने वाले मार्ग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एमजीएम मेडिकल कॉलेज से हवाई अड्डा के रास्ते में प्रत्येक सौ मीटर की दूरी पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी। गुरुवार की सुबह 11 बजे तक केलटैक्स चौक से हवाई अड्डा जाने वाले मार्ग में एक लेन को बंद कर दिया गया था। इस मार्ग की सभी दुकानें भी बंद थी। वही बताया जाता है की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बंगाल के कई राजनीतिक महकमे से जुड़े नेताओं ने मुलाकातें की थी। बताया जाता है कि कुछ राजनीतिक मुद्दों पर गोपनीय बैठके भी की गई। जिसमें यह भी बताया जाता है की बंगाल चुनाव पर भी चर्चा की गई होगी। हालांकि बैठक में क्या बातें खुलकर सामने आई इसे गोपनीय रखा गया है। यह भी बताया जाता है की जिस प्रकार से बिहार में चुनावी नतीजे आए थे,बीजेपी को बहुमत मिला था,उसी पैटर्न पर बंगाल में भी चुनाव की रणनीति बनाई जा सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।