जांच के दौरान यात्री बस से 22 ग्राम गांजा जप्त

जांच के दौरान यात्री बस से 22 ग्राम गांजा जप्त

संक्षेप:

जांच के दौरान यात्री बस से 22 ग्राम गांजा जप्त जांच के दौरान यात्री बस से 22 ग्राम गांजा जप्त जांच के दौरान यात्री बस से 22 ग्राम गांजा जप्त

Oct 18, 2025 01:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

किशनगंज। संवाददाता एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने गुरुवार की शाम अररिया जिले की सीमा के समीप से 22.27 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी सहरसा जिले का रहने वाला है। आदर्श आचार संहिता को लेकर कोचाधामन थाना की पुलिस अररिया जिले की सीमा के पास चरघरिया के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी तभी बहादुरगंज की ओर से आ रही बस में भी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक बस से गांजा बरामद किया गया। काले रंग के टेप लगे दो अलग-अलग पैकेट में मादक पदार्थ बरामद किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्रवाई एसपी सागर कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ वन गौतम कुमार के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा की गई। पुलिस की टीम पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है की गांजा किसके पास से लाया जा रहा था। किसके पास गांजा की डिलेवरी दी जाने वाली थी। किशनगंज एसपी सागर कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता को लेकर जिले के सभी थानाध्यक्षों को वाहन चेकिंग अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में गुरुवार की शाम को कोचाधामन थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाए जाने के दौरान बस से गांजा जैसा मादक पदार्थ जप्त किया गया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। टीम में कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार, अवर निरीक्षक नुसरत परवीन,प्रशिक्षु अवर निरीक्षक रेहान अहमद,रवि रंजन व अन्य पुलिस बल शामिल थे।