Kishanganj News: शहीद लांस नायक अर्जुन दास की पुण्यतिथि पर 19वीं वाहिनी में श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

Kishanganj News: शहीद लांस नायक अर्जुन दास की पुण्यतिथि पर 19वीं वाहिनी में श्रद्धांजलि शहीद लांस नायक अर्जुन दास की पुण्यतिथि पर 19वीं वाहिनी में श्रद्धांजलि

Kishanganj News: शहीद लांस नायक अर्जुन दास की पुण्यतिथि पर 19वीं वाहिनी में श्रद्धांजलि

Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज परिसर में शुक्रवार को वीर शहीद लांस नायक (सामान्य) अर्जुन दास की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वाहिनी के कमांडेंट राज कुमार खलखो ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

श्रद्धांजलि का कार्यक्रम

इसके बाद अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और बलकार्मिकों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। बताया गया कि वर्ष 2002 में जम्मू-कश्मीर में चुनाव ड्यूटी के दौरान लांस नायक अर्जुन दास को बारामूला के नेशनल कांफ्रेंस उम्मीदवार मोहम्मद यूसुफ भट्ट की सुरक्षा में तैनात किया गया था। 10 सितंबर 2002 को चुनाव अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा काफिले पर अचानक फायरिंग कर दी थी। इस दौरान उनके सिर में गोली लगी। गंभीर हालत में उन्हें 92 बेस अस्पताल, बादामीबाग, श्रीनगर ले जाया गया, जहां 11 सितंबर 2002 को रात 1:45 बजे राष्ट्र की सेवा करते हुए उन्होंने वीरगति प्राप्त की।

कमांडेंट का संबोधन

इस अवसर पर कमांडेंट राज कुमार खलखो ने कहा कि शहीद अर्जुन दास का त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि जवान की शहादत पूरे देश के लिए गर्व का विषय है, वहीं उसके परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति होती है। पुण्यतिथि के अवसर पर 19वीं वाहिनी की ओर से शहीद के पैतृक निवास पर विशेष प्रतिनिधि भेजे जाने की जानकारी दी गई। प्रतिनिधि शहीद परिवार से मिलकर उनका कुशल-क्षेम जानेंगे और वाहिनी की ओर से संवेदना एवं सम्मान व्यक्त करते हुए शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

जवानों का आह्वान

कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट ने सभी बलकार्मिकों से शहीद लांस नायक अर्जुन दास के सर्वोच्च बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी, साहस और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

सामान्य प्रश्न

✦शहीद लांस नायक अर्जुन दास की पुण्यतिथि कब मनाई गई?−
शहीद लांस नायक अर्जुन दास की पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकिशनगंजKishanganj News: शहीद लांस नायक अर्जुन दास की पुण्यतिथि पर 19वीं वाहिनी में श्रद्धांजलि