Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsTree Plantation Drive One Tree in Mother s Name Launched by Indian Government
तुलसिया उच्च विद्यालय में छात्रों ने किया पौधारोपण

तुलसिया उच्च विद्यालय में छात्रों ने किया पौधारोपण

संक्षेप:

तुलसिया उच्च विद्यालय में छात्रों किया पौधारोपणतुलसिया उच्च विद्यालय में छात्रों किया पौधारोपणतुलसिया उच्च विद्यालय में छात्रों किया पौधारोपणतुलसिया उ

Wed, 3 Sep 2025 04:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

दिघलबैंक, (नि.स.) केन्द्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' के अन्तर्गत मंगलवार को प्रखंड के 2 उच्च विद्यालय,तुलसिया के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के शिक्षक महानंद झा के नेतृत्व में वर्ग छः से आठ तक के बच्चों ने विद्यालय परिसर में अब तक लगभग दर्जनों पौधे लगा चुके हैं, जिनमें लगभग 40 फलदार पौधे लगाए गए हैं। शिक्षक श्री झा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' एक प्रयास है,जो हमारी मातृभूमि एवं प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मां के नाम पर एक पेड़ लगाकर उनकी स्थाई स्मृति बनानी है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि सुदृढ़ भविष्य के निर्माण भी योगदान देगा। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों से अपने अपने घरों में भी अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छः से आठ वर्ग के बच्चे सहित विद्यालय के शिक्षक नीरज कुमार निराला, तनबीर आलम सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल थे।