जनगणना 2026: ठाकुरगंज में प्रगणक-पर्यवेक्षकों का अंतिम चरण का प्रशिक्षण शुरू
जनगणना 2026: ठाकुरगंज में प्रगणक-पर्यवेक्षकों अंतिम चरण का प्रशिक्षणजनगणना 2026: ठाकुरगंज में प्रगणक-पर्यवेक्षकों अंतिम चरण का प्रशिक्षण

ठाकुरगंज, निज संवाददाता। भारत की जनगणना 2026 के प्रथम चरण के पूर्व प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का अंतिम चरण बुधवार से ठाकुरगंज में प्रारंभ हो गया। यह प्रशिक्षण 24 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें जनगणना कार्य से जुड़े कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश और तकनीकी जानकारी दी जा रही है। प्लस टू उच्च विद्यालय ठाकुरगंज में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण जनगणना निदेशालय से नियुक्त जिला नोडल पदाधिकारी रंजय कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता सह वरीय पदाधिकारी सुनीता कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा किया गया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से पूर्ण एकाग्रता एवं संवेदनशीलता के साथ प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि 13 अप्रैल से प्रारंभ हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 501 प्रगणकों एवं 83 पर्यवेक्षकों ने भाग लिया है। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन, ऑनलाइन प्रविष्टि एवं नागरिकों से संवाद के तरीकों की जानकारी दी जा रही है। प्रखंड चार्ज जनगणना अधिकारी सह बीडीओ अहमर अब्दाली ने बताया कि जिला पदाधिकारी किशनगंज के निर्देशानुसार सभी तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 2 मई 2026 से मकानसूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा शुरू किया जाएगा। वहीं, 17 अप्रैल से एक मई 2026 तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का कार्य जारी है। बीडीओ ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि जनगणना का कार्य समयबद्ध एवं सटीक रूप से पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है, इसलिए इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


