एनएच-327 ई पर भीषण सड़क हादसा, मजदूर की मौत
एनएच-327 ई पर भीषण सड़क हादसा, एक मजदूर की मौत एनएच-327 ई पर भीषण सड़क हादसा, एक मजदूर की मौत एनएच-327 ई पर भीषण सड़क हादसा, एक मजदूर की मौत

ठाकुरगंज। किशनगंज जिले के कुर्लीकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-327 ई पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
हादसे का विवरण
पीपरीथान के समीप हुए इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार भवन निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली ढलाई मशीन लेकर मजदूर ट्रैक्टर से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित कंटेनर ने पीछे से ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार मजदूर सड़क पर जा गिरे। हादसे के कारण कुछ देर तक एनएच-327 ई पर यातायात भी प्रभावित रहा।
घायलों का उपचार
स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परदेशी (36) को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दिलीप सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर किया गया।
मृतक की पहचान
मृतक परदेशी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के लालगंज के निवासी थे। वह पिछले कई वर्षों से पोठिया थाना क्षेत्र के बड़ापोखर स्थित अपने ससुराल में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह भी वह काम पर निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली।
पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया गया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी राधा देवी सदमे में अचेत हो गईं। कुर्लीकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि कंटेनर चालक के खिलाफ तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया जा रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


