Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsTragic Road Accident Claims Life of Young Biker in Tehargach
बाइक दुर्घटना में नेपाल के युवक की मौत

बाइक दुर्घटना में नेपाल के युवक की मौत

संक्षेप:

टेढ़ागाछ में एक बाइक सवार युवक, यादव विश्वकर्मा (26), की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। युवक नेपाल के झापा जिले का निवासी था और फतेहपुर की ओर जा रहा था। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्वास्थ्य केंद्र पहुँचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।

Dec 22, 2025 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

टेढ़ागाछ। एक संवाददाता सोमवार की शाम 6 बजे टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत राजबांध के समीप एक बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक की पहचान यादव विश्वकर्मा (26) पिता रिम बहादुर विश्वकर्मा के रूप में हुई है। युवक नेपाल देश स्थित झापा जिला के जीरोपानी का निवासी बताया जा रहा है। टेढ़ागाछ थाना के अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि घायल युवक बाइक से फतेहपुर की ओर जा रहा था, तभी बाइक अनियंत्रित हो गया और युवक सड़क पर गिर गया जिस कारण उसके सिर, एवं अन्य जगहों पर गंभीर चोट आई, अधिक खून निकल गया था।

घटनास्थल पर ही युवक की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाकर अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ लाया गया। स्वास्थय केंद्र टेढ़ागाछ चिकित्सा प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक जबतक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा तो उसके सिर में गंभीर चोट के कारण काफी खून बह चुका था जिस कारण उसकी मृत्यु स्वास्थ्य केंद्र आने से पूर्व ही हो चुकी थी। अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि मृतक युवक को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज कर मृतक के रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;