सड़क हादसे ने उजाड़ दी शाह आलम की नई-नई बसी दुनिया
दिघलबैंक। एक संवाददाता बहादुरगंज थाना क्षेत्र के खैखाट चौक के पास शुक्रवार रात

दिघलबैंक। एक संवाददाता बहादुरगंज थाना क्षेत्र के खैखाट चौक के पास शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में जान गंवाने वाले शाह आलम (25) की शादी महज डेढ़ माह पहले ही हुई थी। अभी उसकी पत्नी के हाथों की मेहंदी भी ठीक से नहीं छूटी थी कि यह दर्दनाक हादसा उसे गमों का पहाड़ दे दिया। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार शाह आलम की शादी हाल ही में बड़े ही उत्साह के साथ हुई थी और घर में अभी भी शादी की खुशियों की चर्चा चल रही थी। नौरोजी कि रश्म भी अभी खत्म नहीं हुई थी।
लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। शुक्रवार की रात खैखाट चौक के पास एक तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार सड़क किनारे खड़े शाह आलम की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इकरा पंचायत के मुखिया मोहम्मद एहतशाम तथा पंचायत समिति सदस्य अजमत आलम सहित दर्जनों लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


