ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार किशनगंजमहिला ने दहेज उत्पीड़न का मामला करवाया दर्ज

महिला ने दहेज उत्पीड़न का मामला करवाया दर्ज

किशनगंज। संवाददाता विवाहिता महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का...

महिला ने दहेज उत्पीड़न का मामला करवाया दर्ज
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,किशनगंजSun, 22 Jan 2023 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

किशनगंज। संवाददाता

विवाहिता महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामला दर्ज किए जाने के बाद महिला थाने की पुलिस के द्वारा अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार राधिका देवी की शादी 3 वर्ष पूर्व मोतिहारा के रणजीत कुमार से हुई थी। बच्चे भी हुए। पति आये दिन दहेज की मांग करते थे। अपनी मां से 50 हजार रुपये दहेज लाने बोलते थे।16 जनवरी को भी अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने चाकुलिया स्थित मायके वालों को दी। मायके वाले पहुंचे और इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती करवाया। मामले को लेकर कई बार पंचायती भी हुई। इसके बाद थक हारकर न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। थाने में पति के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया। महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ कर दिया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें