ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ बिहार किशनगंजसर्दी में बच्चों व बुजुर्गों में बढ़ जाता है हाइपोथर्मिया का खतरा

सर्दी में बच्चों व बुजुर्गों में बढ़ जाता है हाइपोथर्मिया का खतरा

किशंगनगंज। एक प्रतिनिधि सर्दियों के मौसम में शरीर के तापमान मे गिरावट आने पर...

सर्दी में बच्चों व बुजुर्गों में बढ़ जाता है हाइपोथर्मिया का खतरा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,किशनगंजWed, 01 Feb 2023 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

किशंगनगंज। एक प्रतिनिधि

सर्दियों के मौसम में शरीर के तापमान मे गिरावट आने पर हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है। सबसे ज्यादा बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर इसका असर पड़ता है। सिविल सर्जन ने बताया कि स्वस्थ्य मनुष्य के शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस या 98.6 डिग्री फारेनहाइट होता है। ठंड के मौसम में अगर शरीर का तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस या 95 डिग्री फारेनहाइट से कम होता है, तब हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है। इस बीमारी से बचने के लिए विशेष तौर पर सतर्क रहने की जरूरत है। वही शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजर आलम ने कहा हाइपोथर्मिया में शरीर की गर्मी तेजी से खोने लगती और शरीर पूरी तरह ठंडा पड़ जाता है। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति की आवाज धीमी पड़ जाती या उसे नींद आने लगती है। साथ ही पूरे शरीर में कंपकंपी और हाथ-पैर जकड़ने लगते हैं। दिमाग शरीर का नियंत्रण खोने लगता है। इसका असर शारीरिक रूप से कमजोर लोगों, मानसिक रोगियों, बेघर लोगों, बुजुर्गों एवं बच्चों में ज्यादा होता है। गंभीर स्थिति में जानलेवा साबित सकता है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
पढ़े Bihar News In Hindi लेटेस्ट बिहार न्यूज के अलावा Patna News, Bhagalpur News, Gaya News