पिकअप से चार मवेशी जप्त, तस्करी की आशंका
ठाकुरगंज पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत एक पिकअप से चार मवेशियों को जप्त किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि मवेशियों को अवैध रूप से बंगाल ले जाया जा रहा था। जांच में चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। सभी मवेशियों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और आगे की जांच जारी है।

ठाकुरगंज। निज संवाददाता सीमावर्ती क्षेत्र में मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार सुबह ठाकुरगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगाल सीमा स्थित जंगलाभिठा के समीप एक पिकअप वाहन से चार मवेशियों को जप्त किया। पुलिस को आशंका है कि मवेशियों को अवैध रूप से बंगाल ले जाया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगलाभिठा इलाके से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान वाहन में चार मवेशी लदे हुए पाए गए।
जांच के क्रम में चालक से मवेशियों से संबंधित वैध कागजात की मांग की गई, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन समेत सभी मवेशियों को जप्त कर ठाकुरगंज थाना ले आई। इस संबंध में ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद अहमद अशरफी ने बताया कि जप्त मवेशियों को सुरक्षित पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और न्यायालय के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


