होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

Mar 02, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

ठाकुरगंज में होली पर्व को लेकर एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है, और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। गश्ती बढ़ाई जाएगी और अश्लील गानों पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने कहा कि कोई भी रंग में भंग डालने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

ठाकुरगंज। निज संवाददाता होली पर्व को लेकर रविवार को ठाकुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। चार मार्च को होली का त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन चुस्त दुरुस्त दिख रही है। बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन ने दो टूक शब्दों में कहा कि होली रंगों का त्योहार है। इस पर्व को भाई चारगी के माहौल में मनाए, होली की आड़ में हुड़दंग करने वाले असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। साथ ही गश्ती में तैनात पुलिस बल द्वारा हर गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी, साथ ही भोजपुरी के अश्लील गानों के साथ डी जे पर प्रतिबंध रहेगा।

अश्लील गाने की शिकायत मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वही होली के दिन पूरे इलाके में गश्त तेज रहेगी। रंग में भंग डालने वाले किसी भी सूरत में बक्शे नही जाएंगे। बैठक में प्रखंड विकास पदधिकारी, अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार, मुख्य पार्षद सिकन्दर पटेल, राजद नेता मुश्ताक आलम, राजेश करनानी, अनिल महाराज, शिवा यादव आदि के साथ कई गणमान्य मुख्य रूप से मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।