ठाकुरगंज नगर पंचायत में मच्छरों का प्रकोप
ठाकुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नगर पंचायत के पास फॉगिंग मशीन होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द फॉगिंग अभियान चलाने की मांग की है।

ठाकुरगंज। ठाकुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शाम ढलते ही वार्डों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। जिससे लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। नगरवासियों का कहना है कि मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया सहित कई संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और लोग भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
मच्छरों से बचाव के उपाय
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के पास मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग मशीन उपलब्ध होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। लोगों के अनुसार पिछले आठ माह से नगर के किसी भी वार्ड में नियमित रूप से फॉगिंग नहीं कराई गई है। इससे नालों और जलजमाव वाले क्षेत्रों में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। नगर के विभिन्न वार्डों के नागरिकों ने बताया कि रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पंचायत की प्रतिक्रिया
लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द व्यापक स्तर पर फॉगिंग अभियान चलाने तथा साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। नगरवासियों का कहना है कि बरसात पूर्व ही अगर मच्छर नियंत्रण को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। कई मोहल्लों में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और जगह-जगह गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रजनन तेजी से हो रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत ठाकुरगंज के कार्यपालक पदाधिकारी इरफान आलम ने बताया कि नगर क्षेत्र में जल्द ही फॉगिंग मशीन के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से फॉगिंग कराकर नगर को मच्छर मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सफाई व्यवस्था को भी और बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


