Kishanganj News: भाजपा कार्यकर्ता व सफाई कर्मी ने संयुक्त रूप से चलाया सेवा संकल्प अभियान

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

Kishanganj News: भाजपा कार्यकर्ता व सफाई कर्मी ने संयुक्त रूप से चलाया सेवा संकल्प अभियान भाजपा कार्यकर्ता व सफाई कर्मी ने संयुक्त रूप से चलाया सेवा संकल्प अभियान

Kishanganj News: भाजपा कार्यकर्ता व सफाई कर्मी ने संयुक्त रूप से चलाया सेवा संकल्प अभियान

Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत कस्बा कलियागंज पंचायत के सैठाबाड़ी स्थित बैदिक आश्रम सह गांधी पुस्तकालय के प्रांगण में संयुक्त अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्वच्छता कर्मियों द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं कर्मियों ने श्रमदान करते हुए पुस्तकालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश देना रहा।

भाजपा मंडल महामंत्री का विचार

भाजपा मंडल महामंत्री संजय कुमार दास ने मौके पर उपस्थित लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता का प्रतीक है। भाजपा मंडल महामंत्री संजय कुमार दास ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं सफाई कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से भाजपा मंडल महामंत्री संजय कुमार दास, शक्ति केंद्र प्रमुख राजकुमार ठाकुर, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष शेखर शर्मा, बूथ अध्यक्ष वशिष्ठ शर्मा, शुभनकर, राजकिशोर, स्वच्छता पर्यवेक्षक मो. मुस्लिम आलम, स्वच्छता कर्मी शाहरुख शाह, अंजलि देवी, गोशिया खातून, फूलदन, आशिरा, मोहरामी, बुधु, पजीर सहित कई कार्यकर्ताओं एवं कर्मियों ने श्रमदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या था?−
स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश देना रहा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकिशनगंजKishanganj News: भाजपा कार्यकर्ता व सफाई कर्मी ने संयुक्त रूप से चलाया सेवा संकल्प अभियान