किशनगंज से गिरफ्तार पीएफआइ से जुड़े संदिग्ध से एनआईए कर रही पूछताछ
एनआईए की पूछताछ के बाद खुल सकते है कई राजकिशनगंज से गिरफ्तार पीएफआइ से संदिग्ध से एनआईए करकिशनगंज से गिरफ्तार पीएफआइ से संदिग्ध से एनआईए करकिशनगंज से

किशनगंज। संवाददाता। प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से जुड़े एक संदिग्ध को हिरासत में लिए जाने के बाद हर कोई सकते में है। इस कार्रवाई से कई जांच एजेंसियों के कान भी खड़े हो गए हैं। वह पिछले पांच माह से किशनगंज में रह रहा था लेकिन इसकी भनक किसी को भी नहीं लगी। इधर, एनआईए की टीम सदर थाने के अनुसंधान कक्ष मे गहन पूछताछ कर रही है। टीम के कुछ अधिकारी कक्ष के बाहर गेट पर खड़े थे। किसी को भी कक्ष के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। पूछताछ को पूरी तरह से गोपनीय रखा जा रहा है।
जिले के कोई भी पुलिस पदाधिकारी इस संबंध में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा हैं।इधर संदिग्ध की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। इस कार्रवाई से हर कोई हैरान है। बताया जाता है कि आरोपी अपनी पहचान छिपा कर हलीम चौक के पास स्थित एक निजी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का काम करता था। वर्ष 2022 में फुलवारीशरीफ मामले में नाम आने के बाद वह अरब देश ओमान में दो साल तक रहा था। बताया जाता है कि ओमान में वह कारीगरी का काम करता था। लेकिन मार्च 2025 में ओमान से किशनगंज आया था और एक निजी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने लगा। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि संगठन की गुप्त गतिविधियों में वह शामिल होगा। बताया जाता है कि एनआईए की टीम अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। जांच एजेंसी की गिरफ्तार संदिग्ध से पूछताछ के बाद कई अहम राज सामने आ सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




