
संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने गैराज संचालक पर लगाया हत्या का आरोप, केस दर्ज
पौआखाली,एक संवाददातासंदिग्ध स्थिति में युवक की परिजनों ने गैराज संचालकसंदिग्ध स्थिति में युवक की परिजनों ने गैराज संचालकसंदिग्ध स्थिति में युवक की परि
पौआखाली, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के सालगुड़ी गांव निवासी युवक अशोक साहा पिता भगवान साहा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के पत्नी की लिखित शिकायत पर गांव के ही गैराज संचालक अकील के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक अशोक ई रिक्शा चला कर अपनी पत्नी नंदनी कुमारी और बेटी का भरणपोषण करता था। मृतक के भाई अशोक साहा ने बताया कि गांव के ही गैराज संचालक अकील के साथ अशोक की दोस्ती थी।
गुरुवार को अकील ने अशोक को बहादुरगंज चलने कहा था। सुबह से शाम हो जाने के बाद अकील अपनी पत्नी के साथ अशोक की ई रिक्शा पर सवार होकर बहादुरगंज के लिए रवाना हुआ था। हालांकि शाम घिर जाने के कारण घर की महिला सदस्यों ने उसे बहादुरगंज जाने से रोकने का प्रयास किया था। लेकिन उनकी बातों को अनसुनी कर अशोक अकील के साथ बहादुरगंज के लिए रवाना हो गया था। काफी देर बाद उन्हें एक अन्य व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि अशोक का मीर भिट्ठा के पास एन एच 327 ई पर एक्सीडेंट हो गया है। परिवार के सदस्य फौरन घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन अकील और उसकी पत्नी उन्हें गायब मिली। परिजनों के द्वारा फोन किये जाने पर अकील ने उनके मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया था। परिजनों ने फौरन अशोक को इलाज के लिए पौआखाली पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया। लेकिन गुरुवार रात इलाज के क्रम में अशोक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। परिजनों ने घटना को दुर्घटना मानने से साफ इंकार करते हुए इसे हत्या करार दे दिया। इस बीच अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पौआखाली थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




