ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार किशनगंजसुपौल: भूमि में विवाद में चली गोली, दो घायल

सुपौल: भूमि में विवाद में चली गोली, दो घायल

त्रिवेणीगंज। थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत के मयुरवा वार्ड 3 में रविवार की...

सुपौल: भूमि में विवाद में चली गोली, दो घायल
हिन्दुस्तान टीम,किशनगंजMon, 20 Mar 2023 12:50 PM
ऐप पर पढ़ें

त्रिवेणीगंज। थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत के मयुरवा वार्ड 3 में रविवार की देर रात भूमि विवाद को लेकर चली गोली में दो सगे भाई 32 वर्षीय पिंटू यादव और 25 वर्षीय हिमांशु यादव घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घटना रविवार की रात लगभग डेढ़ बजे की बताई जाती है। घटना को लेकर जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार गांव के जगदीश यादव और शिवनारायण यादव पड़ोसी हैं। दोनों के बीच लगभग एक कट्ठे जमीन को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा था। कई बार मामले के निपटारे को लेकर पंचायत भी हुई थी। हाल के पंचायत में निर्णय हुआ था कि जब तक निपटारा नहीं होता है तब तक कोई भी पक्ष विवादित जमीन पर किसी तरह का निर्माण नहीं कराएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें