विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

Feb 09, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण संपन्न विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

ठाकुरगंज। निज संवाददाता सीआरसी यूएचएस गलगलिया में विद्यालय शिक्षा समिति (एसएमसी) के सदस्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण 7 फरवरी से 9 फरवरी तक चला, जिसका मुख्य उद्देश्य समिति के सदस्यों को विद्यालय प्रबंधन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से अवगत कराना था। प्रशिक्षण के दौरान साधन सेवी सह शिक्षक मोहम्मद नाहिद रज़ा एवं उत्प्रेरक महरूख खातून ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, विद्यालय विकास योजना, छात्र उपस्थिति बढ़ाने, स्वच्छता, पोषण तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिभागियों को समूह कार्य, प्रश्नोत्तर सत्र और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया, जिससे वे विषयों को बेहतर ढंग से समझ सकें।

समापन समारोह में सीआरसी संचालक अर्जुन पासवान ने कहा कि विद्यालय शिक्षा समिति की सक्रिय भूमिका से ही विद्यालयों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान को अपने-अपने विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करें। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सदस्यों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए संकल्प लिया कि वे सीखी गई बातों को विद्यालय के बेहतर संचालन और छात्र हित में लागू करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।