विद्यालय के बच्चों ने बाल विवाह रोकने का ली शपथ

Nov 28, 2025 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

विद्यालय के बच्चों ने बाल रोकने का लीविद्यालय के बच्चों ने बाल रोकने का लीविद्यालय के बच्चों ने बाल रोकने का लीविद्यालय के बच्चों ने बाल रोकने का लीवि

विद्यालय के बच्चों ने बाल विवाह रोकने का ली  शपथ

दिघलबैंक। एक संवाददाता स्थानीय विद्यालय में बुधवार को छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा बाल विवाह के खिलाफ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों को बाल विवाह जैसे सामाजिक बुराई के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा उन्हें इसके प्रति जागरूक रहने और दूसरों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली के प्रधान शिक्षक ने बच्चों को संबोधित करते हुए बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य पर इसके दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे बच्चों का भविष्य, शिक्षा और विकास बाधित होता है।इसके

बाद सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे बाल विवाह के खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे।अपने परिवार, मोहल्ले और समुदाय में किसी भी बाल विवाह की घटना को रोकने का प्रयास करेंगे।ऐसी कोई भी सूचना तुरंत पंचायत और प्रशासन को देंगे।सभी बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करेंगे और बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देंगे।मौके पर मौजूद शिक्षकों ने भी बच्चों को समझाया कि बाल विवाह रोकने में उनकी जागरूकता और साहस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम के दौरान बाल अधिकार, शिक्षा के महत्व, तथा बालिकाओं के सशक्तिकरण पर भी चर्चा की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।