Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsStudent Hostels in Kochadhaman Abandoned Projects Worth Crores
बच्चों के छात्रवास में सैनिकों का प्रवासन, व्यवस्था पर सवाल, सरकारी योजना बेदम

बच्चों के छात्रवास में सैनिकों का प्रवासन, व्यवस्था पर सवाल, सरकारी योजना बेदम

संक्षेप:

बोले किशनगंजकोचाधामन प्रखंड में बने छात्रावास नहीं रह रहे बच्चे,कोचाधामन प्रखंड में बने छात्रावास नहीं रह रहे बच्चे,कोचाधामन प्रखंड में बने छात्रावास

Jan 12, 2026 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

बिशनपुर, निज संवाददाता। कोचाधामन प्रखंड के पांच विभिन्न जगहों पर बना छात्रावास छात्रों के बिना भूतबंगला बन गया है। कोचाधामन में बने पांच छात्रावास में अधिकांश में बच्चे नहीं रह रहे है। करोड़ों की राशि से बने यह छात्रावास क्षेत्र के लिए शोभा मात्र की वस्तु बन कर रह गया है । प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय कारकून लाल उच्च विद्यालय अलता कोचाधामन प्रखंड के प्राचीन उच्च विद्यालयों में एक से है। इस विद्यालय का गौरव काफी है।आस पास के क्षेत्र के दर्जनों गांव लगभग 15 किलोमीटर तक के बच्चे इस विद्यालय में कक्षा 09 से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई करने आते है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बच्चो को घर से आने जाने में हो रही परेशानी से निजात दिलवाने के लिए सूबे की सरकार ने राज्य के प्राचीन और स्थापना विद्यालयों में एक एक छात्रावास के निर्माण का निर्णय लिया,वर्ष 2020 के पूर्व के आस पास कोचाधामन प्रखंड के पंचायत स्थापना हाई स्कूल प्लस टू कारकून लाल हाई स्कूल अलता,प्रॉजेक्ट बालिका उच्च विद्यालयों सोंथा,उच्च विद्यालयों सोंथा,उच्च विद्यालयों बिशनपुर तथा किसान हाई स्कूल सिंगारी पोखरिया में तत्कालीन विधायक मुजाहिद आलम के प्रयास से इस जगहों पर 52 बेड बालिका/बालक छात्रावास का निर्माण किया गया,लेकिन छात्रावास के निर्माण होने के पांच वर्ष से भी अधिक समय बीत गए,लेकिन इस छात्रावास में अबतक आवासन शुरू नहीं हो सका।कोचाधामन प्रखंड के अलता हाई में 52 बेड का बालिका छात्रावास का का निर्माण लगभग 02 करोड़ की लागत से किया गया,लेकिन अबतक यह छात्रावास बालिकाओं के प्रयोग के लिए उपलब्ध नहीं हो सका। सैनिकों के लिए प्रवासन का स्थल बना छात्रावास प्लस टू उच्च विद्यालय कारकून लाल उच्च विद्यालय अलता में में छात्रावास का उदघाटन तत्कालीन विधायक मुजाहिद आलम के द्वारा किया गया। लेकिन 2020 करोना काल से ही इस छात्रावास में सैनिकों का प्रवासन होता आ रहा है,यह छात्रावास अबतक बालिका के आवासन के लिए उपलब्ध नहीं हो सका। स्थानीय लोग बताते है कि प्लेस टू उच्च विद्यालयों अलता की छात्राएं छात्रावास में रहना चाहती है,लेकिन विभागीय लेट लतीफी के कारण प्लस टू कारकून लाल उच्च विद्यालय में छात्राओं का प्रवासन शुरु नहीं हो सका ।दूरदराज के छात्र और छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए घर से दूर विद्यालय के परिसर के समीप ही छात्रावास का निर्माण का निर्माण सरकार के द्वारा लिया गया,लेकिन कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में बने इस छात्रावास का लाभ क्षेत्र के बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर करोड़ों की लागत से बने छात्रावास में छात्रों को रहने से लेकर अन्य व्यवस्था करने की जिम्मेदारी से जवाबदेह अधिकारी पीछे क्यों हट रहे है? पढ़ाई कर रहे बच्चों को छात्रावास में कमरा उपलब्ध क्यों नहीं करवाया जा रहा है? बोले जिम्मेदार कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के पुराने उच्च विद्यालयों में पूर्व में पांच छात्रावास का निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है। छात्रावास में छात्राएं नहीं रह रही है,विभागीय पदाधिकारियों से मिल छात्रवास में हर तरह की बुनियादी सुविधाएं उपलव्ध करवाने को लेकर प्रयास किया जायेगा,ताकि छात्रावास का समुचित लाभ बच्चों को मिल सके । मो सरवर आलम, विधायक कोचाधामन वर्ष 2014से 20 तक में मेरे प्रयास से कोचाधामन प्रखंड के पांच पुराने हाई स्कूल में छात्रावास का निर्माण करवाया गया लेकिन कुछ तकनीकी और कुछ स्थानीय स्तर पर कमी होने के कारण बच्ची छात्रवास में नहीं रह रही है । उस समय पांच छात्रावास के भवन का निर्माण हुआ था,लेकिन अभी तक छात्रवास का लाभ बच्चों को नहीं मिल पाना दुखद है । मुजाहिद आलम,पूर्व विधायक कोचाधामन लोगों की राय प्लस टू कारकून लाल उच्च विद्यालय अलता के छात्रावास का संचलन अबतक शुरू नहीं हो सका । छात्रवास के नहीं शुरू से इस क्षेत्र की बच्ची इसके लाभ से वंचित हो रही है । सरकार को छात्रवास में हर तरह की सुविधाओं को जल्द से जल्द बहाल करना चाहिए। ई नासिक नादिर,जिप सदस्य क्षेत्र संख्या 10 अलता हाई स्कूल के छात्रावास का अबतक शुरू नहीं होना चिंता का विषय है,विभागीय स्तर इसकी अनदेखी होने के कारण अबतक छात्रावास शुरू नहीं हो सका । छात्रावास में कई तरह की बुनियादी सुविधाओं की अबतक कमी है । कौशल सिन्हा,सामाजिक कार्यकर्ता कमलपुर अलता हाई स्कूल व प्रखंड क्षेत्र के अन्य जगहों में बने छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं की भी कमी है। छात्राओं के लिए बने इस छात्रावास में बेड,वार्डन व अन्य कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। सरकार को इसे जल्द से जल्द चालू करना चाहिए । जवादुल हक, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि कोचाधामन कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बालिकाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्धि करवाने को लेकर छात्रावास का निर्माण कराया गया।लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अब यह छात्रावास जर्जर हो रहा है। सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। कैसर राही, समाजसेवी मजकुरी पंचायत के किसान पोखरिया उच्च विद्यालय में बना छात्रावास अब तक शुरू नहीं होने से बच्चियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, धीरे धीरे छात्रावास क्षतिग्रस्त हो रहा है । बच्चे छात्रावास के लाभ से वंचित है । राजेंद्र प्रसाद यादव,मुखिया मजकुरी पंचायत बच्चियों को स्कूल के बगल में रहकर पढ़ने के लिए सरकार के द्वारा छात्रावास का निर्माण किया गया लेकिन उदासीनता के कारण प्रखंड क्षेत्र के बच्चियों को इसका लाभ समुचित रूप से नहीं मिल पा रहा है । करोड़ों की राशि से बने यह छात्रावास शोभा मात्र की वस्तु बन कर रह गई है । सबा अनवर,मुखिया हल्दीखोरा पंचायत बिशनपुर पंचायत के आसपास के बच्चियों को अच्छे शिक्षा मिले,इसके लिए सरकार में छात्रवास का निर्माण किया गया।लेकिन विभागीय उदासीनता और अभिभावकों में रुचि की कमी के कारण इस का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है । सरकार की इस योजना का लाभ बच्चों को सही ढंग से नहीं मिल पा रहा । पिंटू कुमार चौधरी,मुखिया बिशनपुर बिशनपुर सहित अन्य हाई स्कूल में बने छात्रावास में बेड, गार्ड,वार्डन,रसोईया और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण अभिभावक भी अपने बच्चे को छात्रावास रखने से कतराते है,सरकार को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवाना चाहिए । मुनाजिर आलम,पूर्व मुखिया बिशनपुर सोंथा पंचायत अंतर्गत दो उच्च विद्यालय है,एक प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय तथा एक प्लस टू हाई स्कूल सोंथा लेकिन दोनों ही छात्रावास अब तक समुचित रूप से चालू नहीं हो सका । सरकार को छात्रवास में हर तरह की सुविधा उपलब्धि करवानी चाहिए। जमील अख्तर, सोंथा सोंथा सहित अन्य हाई स्कूल में बने छात्रावास में बेड, गार्ड,वार्डन,रसोईया और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण अभिभावक भी अपने बच्चे को छात्रावास रखने से कतराते है,सरकार को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवाना चाहिए । तुफैल अहमद डब्लू,जिप सदस्य प्रतिनिधि क्षेत्र संख्या 09