Kishanganj News: मारवाड़ी कॉलेज में किया गया विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

Kishanganj News: मारवाड़ी कॉलेज में किया गया विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन मारवाड़ी कॉलेज में किया गया विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन मारवाड़ी कॉलेज में किया गया विद्य

Kishanganj News: मारवाड़ी कॉलेज में किया गया विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन

Kishanganj News: किशनगंज। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के तत्वाधान में मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का उद्देश्य

मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षिक समस्याओं एवं सुझावों को आमंत्रित करने एवं उसका समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है ।

विद्यार्थी सहयोग पोर्टल

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल (सहयोग डॉट बिहार डॉट जीओभी डॉट इन)

रियल टाईम मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से विद्यार्थी अपने शैक्षणिक, छात्रावास की समस्याएँ शैक्षणिक सुझाव निर्भीक होकर प्रस्तुत कर सकते हैं ।

प्रभावी समाधान

उन्होंने कहा कि सबका सम्मान, जीवन आसान निश्चय के तहत विद्यार्थियों के शैक्षणिक, छात्रावास की समस्याओं एवं सुझावों के प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को "विद्यार्थी सहयोग शिविर" का आयोजन किया जाएगा ।

शिकायतों का गोपनीयता

पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी सहयोग शिविर से संबंधित जानकारी हेतु नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क कर सकते हैं, विद्यार्थी अपने समस्याओं को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर निर्भीक होकर प्रस्तुत कर सकते हैं ।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के शिकायतों को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा, उन्हें किसी भी प्रकार से भयभीत होने की जरूरत नहीं है ।

ऑनलाइन परिवाद

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर कभी भी ऑनलाइन परिवाद दर्ज कर सकते हैं ।

परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर उनका निष्पादन सुनिशित कर आवेदक को लिखित सूचना दी जाएगी ।

इस विद्यार्थी सहयोग शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं को समाधान हेतु राज्य सरकार की इस पहल का स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ( शिक्षा) , प्रधानाचार्य सहित भारी तादाद में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

✦विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का क्या उद्देश्य है?−
विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षिक समस्याओं एवं सुझावों को आमंत्रित करना और उनका समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकिशनगंजKishanganj News: मारवाड़ी कॉलेज में किया गया विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन