Kishanganj News: अररिया: राशि उठाव कर आवास पूर्ण नहीं करने वाले लाभुकों से होगी रिकवरी

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

Kishanganj News: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों के विरुद्ध प्रशासन सख्त है। 3613 लाभुकों में से 995 ने काम पूरा किया है। 538 लाभुकों ने आगे का काम नहीं बढ़ाया। बीडीओ द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है और निर्माण शुरू न करने वाले लाभुकों को किस्त वापस लेने की चेतावनी दी गई है।

Kishanganj News: अररिया: राशि उठाव कर आवास पूर्ण नहीं करने वाले लाभुकों से होगी रिकवरी

Kishanganj News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों के विरुद्ध प्रशासन सख्त है। ऐसे लाभुकों के घर आवास प्रवेक्षक, आवास सहायक जाकर भौतिक सत्यापन कर जल्द आवास बनाने के लिए चेतावनी दे रहे हैं।

कार्रवाई की प्रक्रिया

आवास पर्यवेक्षक सरोज कुमार गुप्ता ने बताया कि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2024 - 25 और वित्तीय वर्ष 2025 - 26 के लिए 3613 लाभुकों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत खाते में राशि हस्तांतरित की गई है। इनमें से 3111 लाभुकों ने प्लिंथ तक काम करने के कारण द्वितीय किस्त भी उनके खाते में भेज दिया गया है। जबकि 538 लाभुकों ने प्लिंथ से आगे का काम नहीं बढ़ाया है। वहीं 995 लाभुकों ने आवास निर्माण का काम पूरा कर लिया है।

निर्माण कार्य की स्थिति

सबसे खास बात यह है कि विभिन्न पंचायतों के 502 लाभुकों ने अब तक निमार्ण कार्य भी शुरू नहीं किया है। इधर बीडीओ डॉ नयना पॉल ने बताया कि राशि उठाव कर आवास निर्माण कम शुरू नहीं करने वाले लाभुकों को नोटिस भेजा जा रहा है। निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों से पहला किस्त वापस तो लेगी ही, द्वितीय और तृतीय किस्त से भी वंचित होना पड़ेगा। बीडीओ ने लाभुकों से 15 दिनों के अंदर आवास निर्माण शुरू करने और अधूरे पड़े आवास को पूर्ण करने की अपील की है।

सामान्य प्रश्न

कितने लाभुकों को राशि हस्तांतरित की गई है?
कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2024 - 25 और वित्तीय वर्ष 2025 - 26 के लिए 3613 लाभुकों को राशि हस्तांतरित की गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकिशनगंजKishanganj News: अररिया: राशि उठाव कर आवास पूर्ण नहीं करने वाले लाभुकों से होगी रिकवरी