Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsState Level Girls Chess Competition Underway in Kishanganj
एसजीएफआई शतरंज में दरभंगा, मुंगेर, तिरहुत एवं पटना की खिलाड़ी आगे

एसजीएफआई शतरंज में दरभंगा, मुंगेर, तिरहुत एवं पटना की खिलाड़ी आगे

संक्षेप:

एसजीएफआई शतरंज में दरभंगा, मुंगेर, तिरहुत एवं पटना की खिलाड़ी आगे एसजीएफआई शतरंज में दरभंगा, मुंगेर, तिरहुत एवं पटना की खिलाड़ी आगे

Nov 17, 2025 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

किशनगंज। संवाददाता खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में, जिला शतरंज संघ तथा इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी के सहयोग से स्थानीय सम्राट अशोक भवन में सोमवार को तीन-दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता (अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग) के दूसरे दिन सोमवार के मुकाबले जारी रहे। इसमें प्रदेश के 9 प्रमंडलों से कुल 97 बालिका खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के उद्देश्य से आपस में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता तथा टूर्नामेंट डायरेक्टर एवं चेस क्रॉप्स अकादमी के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि चौथे राउंड की समाप्ति के बाद अंडर-14 आयु वर्ग में दरभंगा प्रमंडल की मनीषा यादव और मुंगेर प्रमंडल की इशिका 4-4 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अंडर-17 आयु वर्ग में तिरहुत प्रमंडल की नव्या गोयंका तथा दरभंगा प्रमंडल की खुशबू कुमारी 4-4 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं। अंडर-19 आयु वर्ग में मुंगेर प्रमंडल की तनु कुमारी और पटना प्रमंडल की श्रेया कुमारी 4-4 अंकों के साथ तालिका में सबसे ऊपर हैं। प्रतियोगिता कुल 6 राउंड की निर्धारित है। मंगलवार को अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा प्रत्येक आयु वर्ग से 4-4 विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगी। जिलापदाधिकारी विशाल राज ने प्रतियोगिता की अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतियोगिता शांतिपूर्ण एवं गरिमा के साथ संपन्न होने की पूर्ण संभावना है। इस सूत्र में सभी पक्षों से वांछित सहयोगिता अपेक्षित है। किशनगंज की लड़कियों का प्रदर्शन अंडर-14 : पलचीन जैन 9वें, जयश्री प्रभा 21वें एवं आराध्या सिंह 31वें स्थान पर, अंडर-17 : दृष्टि दिया प्रमाणिक 3वें तथा सिद्धि सेठिया 29वें स्थान पर। अंडर-19 : तराशा कुमारी 3वें, अन्वेषा बनर्जी 5वें एवं सकनूर फातिमा 12वें स्थान पर रहीं।