
एसएसबी ने सीमा पर कार्रवाई कर 23 मवेशी किया जप्त
एसएसबी ने सीमा पर कार्रवाई कर 23 मवेशी किया जप्त एसएसबी ने सीमा पर कार्रवाई कर 23 मवेशी किया जप्त एसएसबी ने सीमा पर कार्रवाई कर 23 मवेशी किया जप्त
दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की एफ समवाय दिघलबैंक ने मवेशी तस्करी के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से कुल 23 मवेशियों को जप्त किया है। दोनों ही मामलों में मवेशियों को तस्करी के उद्देश्य से नेपाल से भारत लाया जा रहा था। हालांकि, तस्कर मौके से फरार हो गए। दोनों हीं जप्ती की जानकारी देते हुए एसएसबी 12 वीं वाहिनी के एफ कंपनी दिघलबैंक के सहायक कमांडेंट प्रियरंजन चकमा ने बताया कि पहली कार्रवाई शुक्रवार को सुबह 7 बजे एसएसबी एफ समवाय दिघलबैंक की स्पेशल नाका पार्टी द्वारा की गई। इस दौरान जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 135 से करीब 7 किलोमीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र में पीछा करते हुए नेपाल से लाए जा रहे कुल 17 मवेशियों को टप्पू मार्केट के पास से जप्त किया है।
वहीं दूसरी कार्रवाई शुक्रवार को हीं सुबह 7:30 बजे एसएसबी एफ समवाय दिघलबैंक तथा दिघलबैंक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई। यह कार्रवाई में सीमा स्तंभ संख्या 135 से लगभग 10 किलोमीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र के तुलसिया के पास की गई। इस दौरान जवानों ने कुल 6 मवेशियों को जब्त किया। दोनों ही मामलों में घने कोहरे के कारण अज्ञात तस्कर आरोपी भागने में सफल रहा तथा किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जब्त सभी मवेशियों को दिघलबैंक थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मवेशी तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




