11 मवेशियों को एसएसबी ने किया जब्त

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

दिघलबैंक। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने 11 मवेशियों को तस्करी के नियत से नेपाल से भारत लाते हुए जप्त किया। यह कार्रवाई सीमा पर गश्त के दौरान पीलर संख्या 146 के पास की गई। पहले भी तीन मवेशियों को जप्त किया गया था। तस्कर मौके से भागने में सफल रहा।

11 मवेशियों को एसएसबी ने किया जब्त

दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने गुरुवार को देर रात तक एक और कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारत की ओर तस्करी के नियत से लाये जा रहे 11 मवेशियों को जप्त कर लिया। यह कार्रवाई सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 12 वीं बटालियन की डी कंपनी कंचनबाड़ी के जवानों द्वारा पीलर संख्या 146 के नजदीक सीमा से करीब 500 मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र से की गई है। जबकि गुरूवार सुबह के समय भी डी कंपनी के जवानों ने ही तस्करी के नियत से नेपाल से भारत लाये जा रहे तीन मवेशियों को जप्त किया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वीं वाहिनी डी कंपनी के एसएसबी जवान जब बॉर्डर पर गश्ती दे रहे थे तभी गुरूवार की देर रात करीब सवा दो बजे पीलर संख्या 146 के आसपास जवानों को कुछ हलचल दिखाई दी जब जवानों ने उस और बढ़ कर देखा तो जवानों को कुछ मवेशी दिखाई दिये जिसे तस्करी के उद्देश्य से नेपाल से भारत कि ओर लाया जा रहा था। लेकिन जवानों को आता देख तस्कर आरोपी मवेशियों को छोड़कर भागने में सफल रहा। जिसके बाद जवानों ने मौके से कुल 11 मवेशियों को जप्त कर लिया। जप्त मवेशियों को कागजी प्रकिया पूरी करने के बाद कोढ़ोबारी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया जायेगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।