एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, दो देसी पिस्तौल के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, दो देसी पिस्तौल के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, दो देसी पिस्तौल के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, दो देसी पिस्तौल के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

ठाकुरगंज। निज संवाददाता भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 41वीं वाहिनी एसएसबी रानीडांगा की ‘ई’ कंपनी कदोमनी जोत द्वारा रविवार को विशेष अभियान चलाकर एक नेपाली नागरिक को दो देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले अंतर्गत खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-327 पर भालुगड़ा के समीप की गई।

गुप्त सूचना की प्राप्ति

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर कंपनी कमांडर को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर सीमा क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर एसएसबी की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) एवं मोबाइल चेक पोस्ट (एमसीपी) टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसकी जांच में उसके पास से दो देसी पिस्तौल, एक मैगजीन तथा 400 रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के काकरभिट्टा निवासी 31 वर्षीय नवीन थापा के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह गलगलिया बाजार, किशनगंज (बिहार) से हथियार लेकर पानीटंकी, दार्जिलिंग पहुंचाने जा रहा था। इसके बदले उसे पैसे मिलने वाले थे।

मामले की गंभीरता

एसएसबी अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी महज एक कुरियर के रूप में काम कर रहा था। मामले में हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। एसएसबी ने आरोपी तथा बरामद हथियारों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खोरीबाड़ी (बंगाल) थाना पुलिस को सौंप दिया है।

एसएसबी की उपलब्धि

इस अभियान में एसएसबी के एक निरीक्षक सहित छह जवान शामिल थे। सीमा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही तस्करी की गतिविधियों के बीच एसएसबी की इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसएसबी ने किस क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की?
एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा से सटे ठाकुरगंज क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।