Kishanganj News: एसएसबी और पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में की संयुक्त गश्ती

हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

Kishanganj News: एसएसबी और पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में की संयुक्त गश्ती एसएसबी और पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में की संयुक्त गश्ती

एसएसबी और पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में की संयुक्त गश्ती
एसएसबी और पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में की संयुक्त गश्ती

Kishanganj News: दिघलबैंक, एक संवाददाता। सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को 19वीं वाहिनी एसएसबी की एफ कंपनी धनतोला के जवानों और दिघलबैंक थाना पुलिस ने संयुक्त गश्ती अभियान चलाया। अभियान से पहले एसएसबी कंपनी मुख्यालय में दोनों पक्षों के बीच समन्वय बैठक भी हुई। धनतोला कंपनी मुख्यालय के कमांडर सहायक कमांडेंट आदित्य गुप्ता के नेतृत्व में एसएसबी जवानों और पुलिसकर्मियों ने भारत-नेपाल सीमा सड़क के मुलाबाड़ी, धनतोला सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्ती की। इस दौरान सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम करने पर जोर दिया गया। गश्ती से पहले आयोजित बैठक में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, सीमा पार तस्करी, अवैध शराब के कारोबार और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने भारत-नेपाल की खुली सीमा को देखते हुए आपसी समन्वय के साथ सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए संयुक्त गश्ती अभियान जारी रखने पर सहमति बनी। अभियान में एसएसबी और पुलिस के आधे दर्जन से अधिक जवान शामिल रहे।

सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त गश्ती

किशनगंज

विद्यालय में पुलिस दीदी कार्यक्रम का आयोजन

किशनगंज। निज संवाददाता

छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस दीदी कार्यक्रम

सूबे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल पर शुरू किए गए ‘पुलिस दीदी कार्यक्रम’ के अंतर्गत सोमवार को किशनगंज प्रखंड अतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवा काशीपुर में किशोरियों की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

जिले के पुलिस कप्तान संतोष कुमार के मार्गदर्शन में महिला थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने छात्राओं को काउंसलिंग के माध्यम से बताया कि पुलिस दीदी किस प्रकार उनकी सुरक्षा, सहायता और मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस पहल का उद्देश्य है, हर बेटी को सुरक्षित वातावरण, अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और बिना किसी डर के अपनी बात कहने का विश्वास देना। सुरक्षित बेटी, सशक्त बेटी, यही है पुलिस दीदी कार्यक्रम का संकल्प।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦संयुक्त गश्ती अभियान किन स्थानों पर चलाया गया?−
एसएसबी जवानों और पुलिसकर्मियों ने भारत-नेपाल सीमा सड़क के मुलाबाड़ी, धनतोला सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्ती की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकिशनगंजKishanganj News: एसएसबी और पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में की संयुक्त गश्ती