Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsSSB Organizes Village Coordination Meeting to Promote Welfare Schemes and Combat Drug Abuse
एसएसबी ग्रामीण ग्राम समन्वय बैठक आयोजित

एसएसबी ग्रामीण ग्राम समन्वय बैठक आयोजित

संक्षेप:

दिघलबैंक में 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने ग्राम समन्वय बैठक का आयोजन किया। उप कमांडेंट दिनेश कुमार ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान और सीमा सुरक्षा पर भी चर्चा की गई।

Jan 14, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

दिघलबैंक। मंगलवार को 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज की ई कंपनी मोहामारी में एसएसबी एवं ग्रामीणों के बीच ग्राम समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप कमांडेंट दिनेश कुमार नेकी ने की। इस अवसर पर ई कंपनी मोहामारी के प्रभारी निरीक्षक चैतन्य केशव भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जहां निरीक्षक चैतन्य केशव ने उपस्थित ग्रामीणों को भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उनसे योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। वहीं उप कमांडेंट दिनेश कुमार नेकी ने ग्रामीणों को स्वयं एवं अपने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने नशा सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इससे होने वाली विभिन्न बीमारियों और नुकसान की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान, मानव तस्करी पर रोक तथा सीमा पार अवैध गतिविधियों और घुसपैठ पर अंकुश लगाने में ग्रामीणों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, मानव तस्करी, देशद्रोही, उपद्रवी या अमानवीय विचारधारा रखने वाले व्यक्तियों की सूचना तुरंत एसएसबी को दें, ताकि समय रहते उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। बैठक में किसानों के हित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं तथा सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए चलाए जा रहे अभियानों की भी जानकारी दी गई। अंत में एसएसबी अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीमा सुरक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सहयोग की अपील की।