एसएसबी मुख्यालय में वीर शहीद लांस नायक की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

एसएसबी मुख्यालय में वीर शहीद लांस नायक की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

संक्षेप:

ठाकुरगंज, एक संवाददाताएसएसबी मुख्यालय में वीर शहीद नायक की पुण्यतिथि परएसएसबी मुख्यालय में वीर शहीद नायक की पुण्यतिथि परएसएसबी मुख्यालय में वीर शहीद न

Sep 12, 2025 02:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

ठाकुरगंज, एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बटालियन मुख्यालय में गुरुवार को वीर शहीद लांसनायक (सामान्य कर्तव्य) अर्जुन दास की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अधिकारियों और जवानों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वितीय कमान अधिकारी एम. ब्रोजेन सिंह, उप कमाण्डेंट विकास कुमार पाण्डेय सहित सभी अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों द्वारा शहीद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी। इसके बाद सम्मान गार्ड द्वारा शोक शस्त्र प्रस्तुत किया गया। सभी अधिकारियों व जवानों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी ने कहा कि शहीद अर्जुन दास, त्रिपुरा राज्य के जिला त्रिपुरा वेस्ट अंतर्गत पश्चिम गोकुलनगर गांव के निवासी थे। उन्होंने 11 सितंबर 2002 को जम्मू-कश्मीर के बारामूला क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान आतंकवादियों से बहादुरी से लड़ते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका अदम्य साहस, राष्ट्रसेवा की भावना और कर्तव्यनिष्ठा भारतीय सशस्त्र बलों के लिए गौरव का विषय है और आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश की एकता और अखंडता के लिए शहीद हुए जवान पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर जवानों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। एसएसबी 19वीं वाहिनी ठाकुरगंज ने इस अवसर पर शहीद को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।