Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsSSB Conducts Cleanliness Drive in India-Nepal Border Area to Promote Sanitation Awareness
एसएसबी जवानों ने फतेहपुर बस स्टैंड में चलाया स्वच्छता अभियान

एसएसबी जवानों ने फतेहपुर बस स्टैंड में चलाया स्वच्छता अभियान

संक्षेप:

टेढ़ागाछ, एक संवाददाता । एसएसबी जवानों ने फतेहपुर बस में चलाया स्वच्छता एसएसबी जवानों ने फतेहपुर बस में चलाया स्वच्छता एसएसबी जवानों ने फतेहपुर बस में

Sat, 29 Nov 2025 01:43 AMNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

टेढ़ागाछ, एक संवाददाता । भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन फतेहपुर बीओपी के जवानों ने शुक्रवार को इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में फतेहपुर बाजार एवं बस पड़ाव क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती इलाके में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और स्थानीय नागरिकों को सफाई के महत्व से जोड़ना था। सुबह से ही जवानों की टोली बाजार परिसर में पहुंचकर नालियों की सफाई, कूड़ाझ्रकचरा हटाने तथा सड़क किनारे फैली गंदगी को साफ करने में जुट गई। वहीं बस पड़ाव क्षेत्र में भी जमा हुए प्लास्टिक, पॉलिथीन एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्र कर निस्तारित किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जवानों ने दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से भी अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं और सफाई बनाए रखने में सहयोग दें। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल बीमारी से बचाता है बल्कि सीमावर्ती इलाकों की छवि को भी सकारात्मक बनाता है। उन्होंने बताया कि एसएसबी जवान सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक कर्तव्यों को भी पूरी निष्ठा से निभाते हैं। समय-समय पर ऐसे अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को स्वच्छता की दिशा में प्रेरित किया जाता है। स्थानीय लोगों ने भी जवानों के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जवानों के आगे आने से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और बाजार क्षेत्र साफझ्रसुथरा रहता है। कई युवाओं ने भी अभियान में स्वेच्छा से हिस्सा लिया। अभियान के दौरान फतेहपुर बाजार, मुख्य सड़क, बस पड़ाव तथा आस-पास के गलियारों की सफाई की गई। जवानों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन और नियमित सफाई के महत्व पर जागरूक करने के लिए जागरूकता संदेश भी दिया। एसएसबी की इस पहल से क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक माहौल बना है और स्थानीय नागरिकों ने भी भविष्य में ऐसे अभियानों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।