Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsSSB Arrests Four with 22 5 Lakhs in Indian Currency at India-Nepal Border
इंटेलिजेंस टीम ने साढ़े 22 लाख रुपया के साथ चार लोगों को पकड़ा

इंटेलिजेंस टीम ने साढ़े 22 लाख रुपया के साथ चार लोगों को पकड़ा

संक्षेप:

ठाकुरगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 41वीं बटालियन की टीम ने 22.5 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा के साथ चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई आईसीपी न्यू ब्रिज, पानीटंकी पर जांच के दौरान की गई। प्रारंभिक जांच में राशि को अवैध रूप से नेपाल ले जाने की योजना का संदेह है।

Jan 29, 2026 12:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

ठाकुरगंज। भारत-नेपाल सीमा पर मंगलवार की देर शाम एसएसबी 41वीं बटालियन की ‘सी’ कंपनी, पानीटंकी की इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए साढ़े 22 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा के साथ चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईसीपी न्यू ब्रिज, पानीटंकी पर नियमित जांच अभियान के दौरान की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी कमांडर को मिली विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर उप निरीक्षक/जीडी विक्रम सिंह चौधरी के नेतृत्व में एसएसबी की सतर्क टीम ने भारत से नेपाल की ओर जा रही एक सुजुकी वैगनआर कार को जांच के लिए रोका। वाहन की गहन तलाशी लेने पर उसमें सवार व्यक्तियों के पास से कुल 22 लाख 50 हजार रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि उक्त राशि को अवैध रूप से सीमा पार नेपाल ले जाने की योजना थी। एसएसबी ने तत्परता दिखाते हुए चारों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अमर बहादुर थापा (46 वर्ष), पुत्र मिन बहादुर थापा, निवासी झालूपारा, थाना बड़ा पाथर, जिला ईस्ट खासी हिल्स (मेघालय), राजू कौसिला (47 वर्ष), पुत्र भीम बहादुर कौसिला, निवासी झालूपारा, 47वां कैंटोनमेंट, शिलांग, जिला ईस्ट खासी हिल्स (मेघालय), भीम बहादुर कौसिला (73 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय भावी लाल कौसिला, निवासी झालूपारा, 47वां कैंटोनमेंट, शिलांग, जिला ईस्ट खासी हिल्स (मेघालय) तथा प्रेम कुमार सन्यासी (36 वर्ष), पुत्र डंबर सन्यासी, निवासी उत्तर रामधन जोत, थाना खोरीबाड़ी, जिला दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) के रूप में की गई है। एसएसबी द्वारा जब्त की गई भारतीय मुद्रा, वाहन एवं चारों गिरफ्तार व्यक्तियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम्स कार्यालय, पानीटंकी को सौंप दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।