Kishanganj News: बोल बम के जयकारे से आज गूंजेगा शहर
Kishanganj News: सावन की चौथा सोमवार आज, सज गया है शिवालयबोल बम के जयकारे से आज गूंजेगा शहरबोल बम के जयकारे से आज गूंजेगा शहरबोल बम के जयकारे से आज गूंजेगा शहरबोल बम क

Kishanganj News: किशनगंज, एक संवाददाता। सावन का पवित्र माह के चौथा सोमवार को लेकर शहर के सभी शिव मंदिरों को फूल माला से आकर्षक रूप से सजाया गया है। चौथा सोमवार पर मंदिरों में बड़ी संख्या में भीड़ जुटेगी। इसकी तैयारी शिव मंदिरों में की गई है। सावन को लेकर पूजन सामग्री एवं फल फूल की व्यवस्था करने में जुटे हुए थे। शहर के प्रसिद्ध धर्मशाला शिव मंदिर, भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर, ठाकुरगंज के प्रसिद्ध हरगौरी मंदिर, मनोरंजन क्लब शिव मंदिर, शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर, रमजान पुल शिव मंदिर, डे मार्केट, पश्चिम पाली, उत्तरपाली, सुभाषपल्ली, लाइन, रूईधासा, खगड़ा, तेघरिया, मोतीबाग, ढ़ेकसरा, टेउसा, मेडिकल कालेज रोड, महाकाल मंदिर रूईधासा, मनोकामना महादेव मंदिर मालगोदाम, डांगी बस्ती स्थित बरेरिया काली शिव मंदिर आदि शिव मंदिरों को सजाया गया है। सुबह से ही माहौल भक्तिमय हो उठेगा। वहीं, दूसरी ओर पूजन सामग्री के दुकानों पर भी खरीददारी के लिए भक्तों की भीड़ जुटी थी। सावन को लेकर शहर में रविवार को माहौल भक्तिमय बना रहा। मंदिरों में भोलेनाथ के भजन चलने से आस्था की बयार बह रही है。
भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर में उमड़ेगी भीड़
भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर में कांवड़िया सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रावणी मेले में दूसरे सोमवार पर बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जलाभिषेक के लिए जुटेगी। श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिसमें साफ सफाई से लेकर अच्छी व्यवस्था श्रद्धालुओं को दी जाएगी। श्रावणी मेले में जिले के विभिन्न इलाके से लोग बाबा भूतनाथ पर जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। शहर से 15 किलोमीटर दूर ओदरा घाट स्थित डोंट नदी से जल भरकर श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए भूतनाथ मंदिर पहुंचते हैं और बाबा भूतनाथ पर जलाभिषेक करते हैं।
फोटो: 23 अगस्त केगंज 4 भूतनाथ महादेव मंदिर।

