बिजली आपूर्ति घंटों रही बाधित
बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही

बहादुरगंज। सोमवार की रात आई आंधी और बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित मक्का उत्पादक किसान रहे। जानकारी के अनुसार मक्का फसल की तोराई के बाद अधिकांश किसानों का थेरेसर के लिए प्लास्टिक से खेत में ढककर रखा मक्का का फसल भिंगने एवं खेत में पानी जमने से मक्का किसानों को व्यापक क्षति हुई है। वहीं दूसरी ओर सोमवार की रात आंधी और बारिश के साथ मेघ गर्जन के कारण तैंतीस हजार बिजली लाइन बाधित होने से रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। किसान सूत्र के अनुसार विगत कई दिनों के अंतराल पर आंधी एवं बारिश के कारण मक्का उत्पादक किसान सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं क्षेत्र के सैकड़ों किसान मक्का का बाली तोड़कर खेत में जमा करने के बाद बीती रात आई आंधी और बारिश से मक्का भिंगने से मक्का तैयार करने में किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


