
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में ठंड से बढ़ी परेशानी
टेढ़ागाछ, एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र मे बीते दो दिनों से तापमान में
टेढ़ागाछ, एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र मे बीते दो दिनों से तापमान में भारी कमी देखी जा रही है। रविवार को दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। कोहरे की वजह से फुलबरिया, मटियारी, झाला एवं अन्य बाजारों में लोगों की भारी कमी रही। कोहरे के साथ-साथ ठंड हवाओं से भी लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा हैं। ठंड की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और वृद्धों को हो रही है। क्षेत्र में ठंड में हो रही वृद्धि का कारण पछुआ हवा है। इन हवाओं के चलने के कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। जिस कारण कामगार लोग की परेशानियां बढ़ गई है।
बाजारों में फुटकर विक्रेता काफी कम पहुंच रहे हैं ज्यादातर लोग सुबह देर तक अपने घरों में दुबके रहते हैं । कामगारों में सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों को उठानी पड़ रही है। ठंड बढ़ने के कारण उन्हें अब काम भी नहीं मिल पाता है। जिस कारण उनके दैनिक खर्च काफी मुश्किल से आ पाते है। भोरहा निवासी सुनील बोसाक ने बताया कि शनिवार और रविवार दोनों दिन हम घर में बैठे रहे कहीं काम गए तो काम तक नहीं मिला। अंचलाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि बढ़ते ठंड को देखकर स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ, बस स्टैंड टेढ़ागाछ आदि महत्तवपूर्ण जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही अन्य आवश्यक जगहों पर भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




