
बढ़ते ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित
बढ़ते ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित बढ़ते ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित बढ़ते ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित बढ़ते ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित
किशनगंज। संवाददाता शनिवार को भी भीषण ठंड, कुहासा की वजह से जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित रहा। सुबह घना कोहरा छाया रहा। लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। हालांकि कई दिन बाद शनिवार को अच्छा धूप खिला जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरुर मिली। तेज धूप व धूप में गर्मी होने से अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान महज 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
सुबह घना कुहासा होने से इसका सीधा असर परिवहन व्यवस्था पर पड़ा। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा रहा और कई जगहों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के कारण सुबह-सुबह सड़कों पर आवाजाही बेहद सीमित रही। लगातार शीतलहर होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शनिवार को भी यही स्थिति रही। हालांकि शनिवार को धूप निकलने से बाजार में थोड़ी चहल पहल दिखी। लेकिन तेज पछुआ हवा से ठंड बना रहा। शाम होने के बाद ठंड और बढ़ गया। एनएच पर वाहनों की रफ्तार हुई कम शीतलहर एवं कोहरे की वजह से एनएच -27 सहित अन्य सड़कों पर वाहनों की स्पीड भी थम गई है। वाहनों की हेड लाइड जलाकर लोग आवागमन कर रहे हैं। सर्दी से बचाव को लेकर आग का सहारा लिया जा रहा है, सर्दी की वजह से सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या बहुत कम हो गई है। पछुवा हवा की वजह से बढ़ी ठंड तेज पछुवा हवा से आमलोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। तेज हवा कारण ठंड का असर देखने को मिला, लोग ठंड कारण गर्म कपड़ों में सड़कों पर दिखे। मालमवेशियों की परेशानी बढ़ गई है, मवेशी पालकों को इनके चारे सहित ठंड से बचाव को लेकर चिंता बढ़ती दिख रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




