Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsSevere Cold Disrupts Life in Kishanganj Hospitals See Increased Patients
पछुआ हवा ने बढ़ायी ठंड, सूर्य के नहीं हुए दर्शन, जनजीवन अस्त-व्यस्त

पछुआ हवा ने बढ़ायी ठंड, सूर्य के नहीं हुए दर्शन, जनजीवन अस्त-व्यस्त

संक्षेप:

हाड़ कपा देने वाली ठंड से सुबह से शाम तो लोग रहे परेशानपछुआ हवा ने बढ़ायी ठंड, के नहीं हुए दर्शन,पछुआ हवा ने बढ़ायी ठंड, के नहीं हुए दर्शन,पछुआ हवा ने

Dec 28, 2025 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

किशनगंज। संवाददाता जिले में पिछले तीन - दिनों से लगातार पड़ रही ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रविवार को भी हाड़ कपा देने वाली ठंड से लोग परेशान रहे।पछुआ हवा के कारण दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते रहे। सुबह से लेकर शाम तक एक जेसी ही स्थिति रही।हालांकि इस बीच दोपहर 2 बजे तक मौसम में हल्की उतार चढ़ाव रही।शीतलहर से लोगों का जनजीवन पूरा प्रभावित रहा। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि सुबह से शाम तक तापमान में उतार चढ़ाव होता रहा। स्थिति ये रही की रविवार को भी धूप नहीं खिली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले तीन चार दिनों तक मौसम की यही स्थिति रहेगी। फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद धूप खिलेगी, लेकिन सुबह और शाम के ठंड रहेगी। अस्पताल में बढ़ने लगे है मरीज अत्यधिक ठंड को लेकर सदर अस्पताल में अनियंत्रित बीपी-शुगर, सांस में तकलीफ, संक्रमण आदि से पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।लोग भी इन बीमारियों की समस्या को लेकर अस्पताल पहुंच रहे थे।कोल्ड डायरिया, ठंड से अचेत होने, दमा पीड़ितों में घबराहट, चक्कर आने जैसी समस्याओं से पीड़ित लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।चिकित्सक डॉक्टर डॉक्टर दत्ता मंडल ने बताया कि ठंड के समय बच्चों व वृद्ध को विशेष रूप से सावधानियां बरतनी चाहिए।ऐसे समय में बच्चों व वृद्ध को घरों से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए।जरा सी लापरवाही हानिकारक साबित हो सकती है।ठंड के समय पानी का प्रयोग भी अत्यधिक मात्रा में करें।ज्यादा से ज्यादा हल्का गर्म पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी रविवार की सुबह से घना कोहरा छाया रहा।जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। दोपहर में भी मौसम साफ नहीं हुआ। शाम के बाद ठंड और बढ़ गई। पछुआ हवाएं बहने लगी।शीतलहर का बाजारों और सड़कों पर प्रभाव देखा गया। बाजार व सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी।अन्य दिनों की अपेक्षा कम संख्या में ही लोग घरों से बाहर निकल रहे थे।जो बाहर निकले भी थे, वे केवल अत्यंत आवश्यक कार्य से ही घरों से बाहर निकले थे।हालांकि रविवार को छुट्टी का दिन भी था।इस कारण भी ज्यादातर लोग घरों में ही थे। ठंड से जनजीवन प्रभावित, अलाव एकमात्र सहारा लगातार बढ़ती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह और शाम ठंड से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं की लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। घरों में तो हीटर ही लोगों का सहारा बन रहा है। इन दिनों हीटर की बिक्री भी बढ़ी है।शीत लहर से लोगों का जीवन मुश्किल हो गया हैं। पछुआ हवाओ ने बढ़ाई ठंड टेढ़ागाछ, एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र मे बीते दो दिनों से तापमान में भारी कमी देखी जा रही है। रविवार को दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। कोहरे की वजह से फुलबरिया, मटियारी, झाला एवं अन्य बाजारों में लोगों की भारी कमी रही। कोहरे के साथ-साथ ठंड हवाओं से भी लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा हैं। ठंड की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और वृद्धों को हो रही है। क्षेत्र में ठंड में हो रही वृद्धि का कारण पछुआ हवा है। इन हवाओं के चलने के कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। जिस कारण कामगार लोग की परेशानियां बढ़ गई है। बाजारों में फुटकर विक्रेता काफी कम पहुंच रहे हैं ज्यादातर लोग सुबह देर तक अपने घरों में दुबके रहते हैं । कामगारों में सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों को उठानी पड़ रही है। ठंड बढ़ने के कारण उन्हें अब काम भी नहीं मिल पाता है। जिस कारण उनके दैनिक खर्च काफी मुश्किल से आ पाते है। भोरहा निवासी सुनील बोसाक ने बताया कि शनिवार और रविवार दोनों दिन हम घर में बैठे रहे कहीं काम गए तो काम तक नहीं मिला। अंचलाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि बढ़ते ठंड को देखकर स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ, बस स्टैंड टेढ़ागाछ आदि महत्तवपूर्ण जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही अन्य आवश्यक जगहों पर भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी।