बहादुरगंज का सेल्फी प्वाइंट उद्धाटन के चंद माह बाद हुआ बेकार

Apr 06, 2026 12:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

लगभग 11 लाख की लागत से र सेल्फी प्वाइंट का हुआ था निर्माणलगभग 11 लाख की लागत से र सेल्फी प्वाइंट का हुआ था निर्माणलगभग 11 लाख की लागत से र सेल्फी प्वा

बहादुरगंज का सेल्फी प्वाइंट उद्धाटन के चंद माह बाद हुआ बेकार

बहादुरगंज, निज संवाददाता नगर पंचायत बहादुरगंज में विगत 26 जनवरी को सेल्फी प्वाइंट का लोकार्पण महज दो माह के अंदर मौके पर चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है। जानकारी के अनुसार लगभग 11 लाख की लागत से विभागीय स्तर पर एलआरपी चौक बहादुरगंज स्थित बस टर्मिनल परिसर में निर्मित सेल्फी प्वाइंट बेकार और उपयोग विहीन बनकर सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। विगत दिनों आई आंधी और बारिश की चपेट में आने से सेल्फी प्वाइंट पर स्थापित आई लव बहादुरगंज का डिजिटल लाइट लोगो क्षतिग्रस्त होने एवं मोटर झड़ना लंबे समय से बंद पड़े हैं।

लिहाजा, नप बहादुरगंज अंतर्गत सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कार्य सवालों के घेरे में आ गया है। नगर सौंदर्यीकरण के मद्देनजर सेल्फी प्वाइंट का निर्माण लोगों के लिए मौके पर बेकार और उपयोग विहीन बनकर शोभा की प्रतीकात्मक वस्तु बनकर रह गया है। नगर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी वसीकुर रहमान ने कहा कि पूरे मामले की जांच करवा कर आवश्यक कदम उठाये जायेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।