Security Alert at India-Nepal Border Amid Protests in Nepal नेपाल पर हिंसा बाद सीमा पर सुरक्षा कड़ी, एसपी ने एसएसबी के साथ लिया जायजा, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsSecurity Alert at India-Nepal Border Amid Protests in Nepal

नेपाल पर हिंसा बाद सीमा पर सुरक्षा कड़ी, एसपी ने एसएसबी के साथ लिया जायजा

ठाकुरगंज एक संवाददाता।नेपाल पर हिंसा बाद सीमा सुरक्षा कड़ी, एसपी नेनेपाल पर हिंसा बाद सीमा सुरक्षा कड़ी, एसपी नेनेपाल पर हिंसा बाद सीमा सुरक्षा कड़ी,

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजWed, 10 Sep 2025 03:34 AM
share Share
Follow Us on
नेपाल पर हिंसा बाद सीमा पर सुरक्षा कड़ी, एसपी ने एसएसबी के साथ लिया जायजा

ठाकुरगंज एक संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में नेपाल के अंदर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। सीमा पार से सिर्फ भारतीय को भारत की सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है। वह भी पहचान पत्र या आधार कार्ड दिखाने के बाद ही सीमा में घुसने दिया जा रहा है। एसएसबी अधिकारी के अनुसार नेपाल में अस्थिरता को देखते हुए सीमा पर गश्ती बढ़ा दी गयी है। एहतियान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। हर आने जाने वाले की गहनता से चेकिंग की जा रही है। किशनगंज के पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने मंगलवार को भातगांव बीओपी पहुंचकर सीमा की स्थिति का जायजा लिया और एसएसबी जवानों से सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।

एसएसबी की 12वीं बटालियन के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा पार नेपाल क्षेत्र में माहौल हिंसक है, इसलिए भारतीय सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। बताया जाता है कि नेपाल के युवाओं ने भ्रष्टाचार और विशेषाधिकार के खिलाफ नेपो किड अभियान शुरू किया था। प्रधानमंत्री के इस्तीफे एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बहाली जैसी मांगों को लेकर भद्रपुर में आंदोलन तेज हो गया। उग्र भीड़ ने भद्रपुर नगरपालिका कार्यालय, भंसार कार्यालय और पुलिस चौकी में आगजनी कर दी। इस उपद्रव के बाद नेपाल-भारत सीमा से लगे इलाकों में माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति गंभीर होते देख एसएसबी 41वीं बटालियन की भातगांव बीओपी के जवानों ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी। कुछ समय के लिए सीमा मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया था। हालांकि हालात नियंत्रित होते ही सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पुन: स्थानीय लोगों की आवाजाही शुरू कर दी गई। इस दौरान गलगलिया पुलिस भी भारी संख्या में सीमा पर तैनात रही। अधिकारियों ने बताया कि नेपाल में जारी आंदोलन और हिंसक घटनाओं को देखते हुए सीमा पर अलर्ट जारी है। सीमा सुरक्षा बल और एसएसबी द्वारा चौकियों पर सघन जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर यह प्रयास किया जा रहा है कि सुरक्षा में कोई चूक न हो और आम लोगों की आवाजाही भी प्रभावित न हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।