Kishanganj News: मेची नदी में स्नान के दौरान 10 वर्षीय बालक लापता, एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

Kishanganj News: किशनगंज के पौआखाली में मेची नदी में स्नान करते समय 10 वर्षीय बालक मुस्तकीम राजा लापता हो गया। एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने भी बालक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिवार और गांव में चिंता का माहौल है।

Kishanganj News: मेची नदी में स्नान के दौरान 10 वर्षीय बालक लापता, एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Kishanganj News: किशनगंज पेज नंबर 3 की लीड मेची नदी में स्नान के दौरान 10 वर्षीय बालक लापता, एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन पौआखाली। एक संवाददाता ठाकुरगंज प्रखंड की मेची नदी में शनिवार को स्नान के दौरान 10 वर्षीय बालक के लापता होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर नदी में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

लापता बालक की पहचान

देर शाम तक बालक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पंचायत के उत्तर भोलमारा गांव की है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी शमीम अख्तर का 10 वर्षीय पुत्र मुस्तकीम राजा शनिवार दोपहर अपने साथियों के साथ मेची नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। पौआखाली थानाध्यक्ष शंख राज कर्ण ने बताया कि लापता बच्चे की खोज की जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे। स्थानीय लोगों नेअपने स्तर पर काफी देर तक नदी में बालक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे के लापता होने की खबर से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में चिंता और मायूसी का माहौल है।

एसडीआरएफ की भूमिका

पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य कुमार गणेश ने बताया कि घटना की जानकारी तत्काल प्रशासन एवं अंचलाधिकारी ठाकुरगंज को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मेची नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि नदी किनारे से बालक के कपड़े बरामद हुए हैं, जिससे उसके नदी में डूबने की आशंका और प्रबल हो गई है। एसडीआरएफ की टीम स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से देर शाम तक नदी में लगातार तलाशी अभियान चलाती रही। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा रेस्क्यू अभियान में सहयोग करने की अपील की है। समाचार लिखे जाने तक बालक का कोई पता नहीं चल सका था।

पुलिस प्रशासन की जांच

पौआखाली थाना प्रभारी शंखराज कर्ण ने कहा कि मुझे घटना की सूचना प्राप्त हुई वैसे ही मैं अंचल अधिकारी को सूचना दिया और मौके पर घटनास्थल पहुंचे कल स्थानीय गोताखोरों के द्वारा बच्चा की खोजबिन किया गया था और आज रविवार 7 बजे सुबह से एसडीआरएफ कि टीम खोजबीन कर रही हैँ अभी तक बच्चे कोई पता नहीं चला है। फोटो कैप्शन 12 जुलाई 1, मेची नदी में लापता बालक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम फोटो कैप्शन 12 जुलाई 2 मेची नदी में घटनास्थल पर मौजूद लोग

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

10 वर्षीय मुस्तकीम राजा कब लापता हुआ?
मुस्तकीम राजा शनिवार दोपहर को मेची नदी में स्नान करते समय लापता हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।