Kishanganj News: मंदिर व शिवालय में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

Kishanganj News: मंदिर व शिवालय में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ मंदिर व शिवालय में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ मंदिर व शिवालय में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Kishanganj News: मंदिर व शिवालय में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Kishanganj News: पोठिया। सावन के तीसरा सोमवारी पर पोठिया प्रखंड की अलग-अलग पंचायतों के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के जयघोष से क्षेत्र गूंजता रहा। प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने डोंक तथा महानंदा नदी के पवित्र जल में स्नान कर पवित्र जल कलशों में लेकर पैदल विभिन्न शिवालयों तक पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।

श्रद्धालुओं की मांगें

वहीं, भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और क्षेत्र में शांति व खुशहाली की कामना की। पोठिया प्रखंड के दामलबाड़ी, सीताझाड़ी, बेलगाछी, पोठिया, वहीं बेलगाछी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने डोंक नदी तक कलश यात्रा निकाली, जहां से लोगो ने डोंक नदी का पवित्र जल लेकर जलार्पण किया। इस प्रकार खरखरी, भोलागाछी, छतरगाछ, कोवाबाड़ी, कलियाकांज, बारोघरिया, धूमनियां, दलुआघाट सहित दर्जनों शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। सभी मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की संख्या विशेष रूप से अधिक रही। बड़ी संख्या में युवाओं और बच्चों ने भी पूजा-अर्चना में भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया।

जलाभिषेक का दृश्य

फोटो 16 अगस्त केगंज 11 : कोवाबाड़ी शिवालय में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सावन के तीसरे सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने किसकी पूजा की?−
श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकिशनगंजKishanganj News: मंदिर व शिवालय में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़