
विद्यालय में बच्चों को पढ़ाया गया स्वच्छता का पाठ
दिघलबैंक(नि.स.)। शनिवार को प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को संपूर्ण स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया।इस दौरान चेतना सत्र
दिघलबैंक, (नि.स.)। शनिवार को प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को संपूर्ण स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया।इस दौरान चेतना सत्र में बच्चों को स्वच्छता से संबंधित जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षकों ने स्वयं की स्वच्छता के साथ साथ अपने आसपास साफ सफाई रखने कि जानकारी दी।साथ ही बच्चों को यह भी बताया कि जीवन में स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छता का क्या महत्व है।इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके की जानकारी दी गई ।शिक्षकों ने बच्चों के नाखून, बाल, कपड़े आदि कि साफ सफाई कि भी जांच की।चेतना सत्र के दौरान प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ैली,तुलसिया में बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा ने कहा कि जब हम सभी साफ-सुथरे होते हैं तो हम एक स्वच्छ और स्वस्थ समुदाय का निर्माण करते हैं।यही

कारण है कि हमें स्वच्छता को अपने दिनचर्या में शामिल करने कि आवश्यकता है। खासकर पेयजल, शारीरीक तथा बाह्य सफाई और अन्य प्रकार की स्वच्छता से संबंधित व्यवहार-परिवर्तन वाली क्रियाएं सभी बच्चों की दिनचर्या का हिस्सा होनी चाहिए। वहीं इस दौरान आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया सहित कई अन्य विद्यालयों में बच्चों ने स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




