Kishanganj News: सुरक्षित शनिवार पर बच्चों ने ड्राइंग और मॉक ड्रिल से सीखे सड़क सुरक्षा के गुर

हिन्दुस्तान, किशनगंज
share

Kishanganj News: किशनगंजसुरक्षित शनिवार पर बच्चों ने ड्राइंग और मॉक ड्रिल से सीखे सड़क सुरक्षा के गुरसुरक्षित शनिवार पर बच्चों ने ड्राइंग और मॉक ड्रिल से सीखे सड़क सुरक्

Kishanganj News: सुरक्षित शनिवार पर बच्चों ने ड्राइंग और मॉक ड्रिल से सीखे सड़क सुरक्षा के गुर

Kishanganj News: दिघलबैंक, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार मनाया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली और आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में बच्चों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और रेल सुरक्षा की जानकारी दी गई।

सड़क सुरक्षा के उपाय

उत्तर कुढ़ेली में बच्चों ने ट्रैफिक सिग्नल की ड्राइंग बनाकर लाल, पीली और हरी बत्ती के महत्व को समझाया। वहीं तुलसिया में बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताने के साथ मॉक ड्रिल कराई गई। प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा और प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने अपने अपने विद्यालयों मे बच्चों को जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने, हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की जानकारी दी। बच्चों को रेलवे ट्रैक पर नहीं चलने, पटरी पर नहीं खेलने और निर्धारित क्रॉसिंग से ही रेल लाइन पार करने के प्रति भी जागरूक किया गया।

जागरूकता का महत्व

प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन और थोड़ी सी सावधानी दुर्घटनाओं से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सुरक्षित शनिवार की गतिविधियों से बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। मौके पर उत्तर कुढ़ेली के शिक्षक नरेश कुमार सिंह व सुनील कुमार गणेश मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦सुरक्षित शनिवार कब मनाया गया?−
सुरक्षित शनिवार शनिवार को मनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकिशनगंजKishanganj News: सुरक्षित शनिवार पर बच्चों ने ड्राइंग और मॉक ड्रिल से सीखे सड़क सुरक्षा के गुर