विदेशी शराब का बड़ा खेप जप्त

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

विदेशी शराब का बड़ा खेप जप्त विदेशी शराब का बड़ा खेप जप्त विदेशी शराब का बड़ा खेप जप्त विदेशी शराब का बड़ा खेप जप्त

विदेशी शराब का बड़ा खेप जप्त

किशनगंज। आरपीएफ की टीम इन दिनों ट्रेनों में अवैध रूप से सामग्री बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी कड़ी में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आरपीएफ के द्वारा ट्रेनों में जांच अभियान चलाकर विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों की बोगियों में इस प्रकार के मामलों की पड़ताल की जाती है। इसी क्रम में स्कॉट पार्टी के जवानों ने पिछले एक माह में ट्रेन में अवैध रूप से हॉकरी करने के मामले में दो युवकों को पकड़ा कर आरपीएफ के हवाले किया है। आरपीएफ निरीक्षक एचके शर्मा ने कहा कि ट्रेनों में अवैध रूप से हॉकरी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे एक्ट की धारा 144 के तहत केस दर्ज किए जाने का प्रावधान है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।