जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के घर लाखों की चोरी
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के घर हुई चोरी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के घर हुई चोरी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के घर हुई चोरी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी क

किशनगंज। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के रूईधासा महाकाल मंदिर के पास जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार के आवास से सोने, चांदी के आभूषण सहित 40 से 50 हजार रूपए नगदी चोरी कर ली गई। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार किशनगंज जिले में ही पदस्थापित है। डॉक्टर देवेन्द्र कुमार 23 मई को परिवार के साथ आवश्यक कार्य से घर से बाहर गए थे। 25 मई को जब वापस घर आए तब चोरी की घटना की जानकारी मिली।
चोरी की स्थिति
डॉक्टर कुमार जब घर पहुंचे तब मेन गेट का ताला खोलने पर अंदर की ओर से नहीं खुल रहा था। किसी तरह मेन गेट खोलकर अंदर प्रवेश किये। घर के अंदर प्रवेश करते ही गृहस्वामी हैरान हो गए। उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई। घर के अंदर देखने पर पता चला कि घर के अंदर ताला लगाने वाली कुंडी नहीं थी। उसे तोड़ दिया गया था। घटना की सूचना किशनगंज सदर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर सदर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की गई।
चोरी का सामान
घर के अंदर आलमीरा का लॉक तोड़कर सोने के दो चेन,सोने की दो अंगूठी,दो मांग टीका, सोने की कान की बाली,सोने का पांच पीस नाक का टॉप,सोने का झुमका,चार पीस सोने का कान का टॉप,चांदी के नौ पायल, चार भरी सोना,चांदी का हेयर रिंग,सात से आठ भरी चांदी व 40 से 45 हजार रुपए नगदी चुरा लिए गए। बदमाश दीवाल फानकार घर के अंदर प्रवेश किए होंगे। बदमाशों ने घर के पूजा घर, बेडरूम और गोदरेज अलमारी को खंगाल दिया। घर का सामान बिखरा पड़ा था। घटना के बाद शोर होने पर आसपास के लोग भी जुट गए। पीड़ित गृहस्वामी ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने हेतु किशनगंज सदर थाना में आवेदन दिया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई
एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने बताया कि चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए टीम गठित कर शीघ्र ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। चोरी की घटनाएं न बढ़े इसके लिए भी अलग से टीम बनाकर गश्ती बढ़ाई जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


