Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsRoad Widening Project in Bahadurganj Faces Obstruction Due to Encroachment Issues
मापदंडों की अनदेखी पर भड़के जनप्रतिनिधि

मापदंडों की अनदेखी पर भड़के जनप्रतिनिधि

संक्षेप:

बहादुरगंज में स्टेट हाइवे 99 पर एल आरपी चौक से हड़वाडांगा तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना में अतिक्रमण के कारण समस्या उत्पन्न हो गई है। जनप्रतिनिधियों ने सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर उचित निर्माण कार्य की मांग की है। विधायक ने भी मामले का संज्ञान लेकर समाधान का आश्वासन दिया है।

Jan 29, 2026 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

बहादुरगंज। स्टेट हाइवे 99 अंतर्गत एल आरपी चौक बहादुरगंज से हड़वाडांगा (दिघलबैंक) तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत एल आरपी चौक से डाक बंगला तीन किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण निर्माणाधीन कार्य दो लेन डिभाइडर युक्त सड़क का निर्माण कार्य मापदंड की अनदेखी कर किये जाने पर नगर पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति दर्ज कर सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर सड़क और नाला का निर्माण कराने का मुद्दा उठाया। जानकारी के अनुसार रजिस्ट्री आफिस चौक पर सड़क की जमीन अतिक्रमण मुक्त किये बगैर संकीर्ण सड़क और नाला का निर्माण कार्य जारी रहने पर सड़क जाम से जुड़ी समस्या बनी रहने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बुधवार को उक्त मामले को लेकर डीजीएम मुकेश कुमार एवं एई अभिषेक मौके पर पहुंचकर रजिस्ट्री आॉफिस से जुड़ा कातिब पक्का सिंटिग कक्ष को सड़क की जमीन से हटाकर सड़क की जमीन अतिक्रमण मुक्त करवाकर डिभाइडर युक्त सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य योजना में एक रुपता बरतकर करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि रजिस्ट्री आॉफिस चौक एवं झांसी रानी चौक पर वर्ष 1970-71 में पीडब्ल्यूडी सड़क के लिए अधिग्रहित जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाकर डिभाइडर युक्त सड़क चौड़ीकरण कार्य की अनदेखी से जुड़े मामले में स्थानीय विधायक मो. तौसीफ आलम ने संज्ञान लेकर मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का जायजा उपरांत उक्त मामले को विधानसभा के सत्र में उठाकर मामले का समाधान करने का भरोसा स्थानीय लोगों को दिया था। बताते चलें कि बहादुरगंज झांसी रानी चौक पर सड़क जाम की भीषण समस्या के मद्देनजर नगर पंचायत प्रबंधन के आग्रह पर तत्कालीन डीएम तुषार सिंघला द्वारा एल आरपी चौक से लेकर डाक-बंगला तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क चौड़ीकरण कार्य दो लेन डिभाइडर युक्त सड़क के साथ करने की पहल किया था जहां एल आरपी चौक से पुराना सेन्ट्रल बैंक चौक तक एवं डाक बंगला से अस्पताल चौक तक डिभाइडर युक्त सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य संपन्न हो गया है वहीं दूसरी ओर रजिस्ट्री आॉफिस चौक एवं झांसी रानी चौक पर सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त किये बगैर रजिस्ट्री आॉफिस चौक पर संकीर्ण सड़क और नाला का निर्माण कार्य जारी रहने से योजना के एक रुपता पर सवाल खड़ा हो गया है नगर पंचायत बहादुरगंज से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने रजिस्ट्री आॉफिस चौक एवं झांसी रानी चौक पर सड़क जाम के मद्देनजर सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाकर डिभाइडर युक्त सड़क चौड़ीकरण कार्य करवाने का पक्ष रखा है।