राजस्व विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

बिशनपुर में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जमीन संबंधी कार्यों के लिए लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। बच्चों के नामांकन के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने में भी छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्व विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

बिशनपुर। सूबे में राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के हड़ताल का असर प्रखंड में दिख रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों के हड़ताल के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है, लोगों के राजस्व विभाग के कार्य लंबित और बाधित हो रहे है। कोचाधामन प्रखंड के डेरामारी पंचायत के मुखिया मो. शाहबाज आलम ने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से लोग जमीन संबंधी व कामकाज को लेकर अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश है। लोगों के जमीन संबंधी कार्यों का समय पर निष्पादन नहीं हो पा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि अभी बच्चों के नामांकन का समय चल रहा है,छात्र और छात्राओं को नामांकन के लिए जाति,निवासी और आय प्रमाण पत्र बनवाने की जरूरत हो रही है,लेकिन हड़ताल के कारण छात्र छात्रों को प्रमाण पत्र बनवाने में काफी मशक्कत हो रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।