गंदगी से शहरवासी परेशान
बहादुरगंज। निज संवाददाता नप बहादुरगंज से जुड़े मुख्य नाला से जुड़े गंदे पानी का

बहादुरगंज। निज संवाददाता नप बहादुरगंज से जुड़े मुख्य नाला से जुड़े गंदे पानी का बहाव एवं उदगम घनी आवासीय और व्यवसायिक आबादी के बीच गुणा धार पुल के नीचे खुले में छोड़ देने से नगरवासी गंदगी और दुर्गंध से परेशान हो गये हैं। आज आलम यह है कि झांसी रानी चौक भाया हरिनगर मोड़ होकर रजिस्ट्री आॉफिस व अस्पताल चौक तक आवाजाही करने वाले लोग गंदगी और दुर्गंध से इस कदर परेशान हैं कि लोगों को भीषण दुर्गंध से निजात पाने के लिए नाक पर रूमाल डालकर सड़क से गुजरने पर मजबुर होना पड़ा है। स्थानीय लोगों ने नप प्रबंधन से बिलिचिंग का छिड़काव और साफ -सफाई करने की फरियाद किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



