Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsResidents Halt Road Construction in Thakurganj Over Poor Quality Materials
घटिया सामग्री से सड़क निर्माण का आरोप, कार्य रोकवाया

घटिया सामग्री से सड़क निर्माण का आरोप, कार्य रोकवाया

संक्षेप:

ठाकुरगंज में ग्रामीणों ने हाथीडुबा से चुरली तक बन रही पीसीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग के खिलाफ विरोध किया। उन्होंने काम रुकवा दिया और कहा कि नई सड़क में उपयोग की जा रही बालू में घास और...

Oct 18, 2025 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, किशनगंज
share Share
Follow Us on

ठाकुरगंज। एक संवाददाता ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा प्रखंड के हाथीडुबा से चुरली तक बन रही पीसीसी सड़क निर्माण में लोगों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को काम रुकवा दिया। घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर गए और काम को रुकवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हाथीडुबा से चुरली तक की सड़क पहले ही जर्जर हालत में थी। अब जो नई सड़क बन रही है, उसमें बेहद घटिया बालू और सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि ढलाई में जो बालू उपयोग की जा रही है, उसमें घास और मिट्टी तक भरी हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऐसी सड़क लंबे समय तक टिक नहीं सकती और जनता के पैसे की बर्बादी है। सूचना मिलने पर ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ अरविंद कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को रोकने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि आगे का कार्य कनीय अभियंता दिनेश कुमार की मौजूदगी में ही शुरू किया जाएगा ताकि गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। ग्रामीणों में पप्पू तिवारी, बुधवा महतो, नंदलाल राम, पंचायत समिति सदस्य अजीत राम, महेश सहनी, दीनानाथ सहनी सहित कई लोगों ने कहा कि जब तक सड़क की गुणवत्ता दुरुस्त नहीं की जाएगी, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।